फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डुमरियागंज क्षेत्र के एक गांव का है मामला
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के एक गांव में किशाेरी को अगवा करके दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है। इसमें केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के मुताबिक उसकी नाबालिग बहन 30 जून की रात से लापता थी। उसने तहरीर देकर कस्बे के एक युवक पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार के पर केस दर्ज कर दिया गया है। तहरीर व किशोरी के बयान के आधार पर दर्ज डुमरियागंज नगर क्षेत्र के निवासी इकबाल, इकरार, मेराज अहमद, बदरे आलम निवासी वार्ड नंबर 13 लक्ष्मण नगर व मोहम्मद अरमान निवासी वार्ड नंबर दो सुभाष नगर थाना डुमरियागंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें