संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। कस्बा सहित क्षेत्र के चौराहों व गांवों में स्थापित गणेश- महालक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की रात्रि में बड़े ही हर्षोल्लास व गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कर डोई नदी व अन्य नदियों में विसर्जित की गई।
शोहरतगढ़ में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा बुधई स्मारक से चलकर सोनारी मोहल्ला, भारत माता चौक, पुलिस बूथ, गड़ाकूल, नीबी दोहनी होते हुए डोई नदी पर पहुंची। यहां मंदिर के पुजारी सुखदेव ने मंत्रोच्चार कर सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। इसी क्रम में चिल्हिया क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन पल्टादेवी तालाब, परिईया घाट में किया गया।
इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, सीओ अरुण कांत सिंह, थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अनूप कसौधन, सतीश कुमार वर्मा, राज कुमार मोदनवाल, शिवरतन आदि मौजूद रहे।