फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों का पंजीकरण कराने में शिथिलता, 100 विद्यालयों को नोटिस की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में वार्षिक खेल के लिए बच्चों का होना है ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

- 212 में 100 विद्यालयों की ओर से शिथिलता बरतने की बात आई है सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में होने वाली वार्षिक खेल प्रतियोगिता के लिए बच्चों का ऑनलाइन डाटा अपलोड नहीं करने वाले विद्यालय संचालकों पर कार्रवाई की तलवार से लटक रही है। पहले चेतावनी दी गई थी, अब नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे एक नहीं, बल्कि 100 से अधिक विद्यालय हैं। इसमें वित्तविहीन वाले विद्यालयों की संख्या अधिक है।
शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनका शारीरिक विकास हो सके। इसके लिए विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। इस बार होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए बच्चों से ऑनलाइन आवेदन कराए जा रहे हैं, जिससे उनका रिकार्ड रहे। पढ़ाई के साथ-साथ कौन बच्चा खेल में बेहतर है। इस बारे में ऑनलाइन जानकारी मिल सके। साथ ही उसकी शैक्षिक जानकारी भी विद्यालय को पता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से इस बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की है। सभी 212 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों से खेल प्रतिभाएं बाहर निकलकर आंए। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य और प्रबंधक से पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा अपडेट करने के लिए कहा गया है। ताकि इन बच्चों को पहले जनपद फिर मंडल और यहां से चयनित होने के बाद राज्य स्तर पर खेल सकें, लेकिन विद्यालय की ओर से इस में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। डीआईओएस की ओर से की गई समीक्षा में 100 से अधिक ऐसे विद्यालय सामने आए हैं, जो डाटा अपलोड करने में शिथिलता बरत रहे हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर संकट है। इसे संज्ञान में लेते हुए विभाग की ओर से अब नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दो बार चेतावनी के बाद अब कार्रवाई के लिए सूची तैयार किया जा रहा है।

कार्य में शिथिलता बरतने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। नोटिस जारी करने के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सोमारू प्रधान, जिला विद्यालय निरीक्षक


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें