भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा की ओर से बुधवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया। क्षेत्र के धौरहरा, भवानीगंज, समडा, तिलगड़िया, मझैवा, परसा इमाद, मलहवार, गौहनिया सहित 45 सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। वहीं 119 गर्भवती का शारीरिक परीक्षण कर टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने विभाग की टीम को निर्देश दिए कि किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा। इस मौके पर सायरा बानो, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद