फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम प्रशासनिक के न्यायालय का बहिष्कार जारी रखेंगे वकील

Wed, 20 Nov 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा की अगुवाई में बुधवार को तीसरे दिन भी वकील हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैठक कर वकीलों ने अगली रणनीति तय की और एसडीएम प्रशासनिक के न्यायालय के बहिष्कार को जारी रखने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में लिए गए फैसले में एसडीएम प्रशासनिक कल्याण सिंह मौर्या के न्यायालय का बहिष्कार उनके स्थानांतरण न होने तक जारी रहेगा। इस दौरान बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन इटवा के कुछ अधिवक्ताओं की टीम डीएम से मिलकर एसडीएम के व्यवहार की जानकारी देगी और उनसे कार्यवाही करने की अपील करेगी। इस संबंध में बार एसोसिएशन इटवा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डीएम महोदय से भी न्याय न मिलने पर हम अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आयुक्त बस्ती मंडल व लखनऊ जाकर वहां के उच्चाधिकारियों को भी एसडीएम के व्यवहार की शिकायत करेगी और इनको हटाए जाने की मांग करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय कुमार पांडेय, दिनेश कुमार सिंह,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल हलीम,अवधेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें