फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: block pramukh sangh

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बने लवकुश
विज्ञापन

- बोले- शासन तक पहुंचाएंगे क्षेत्र पंचायत की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर जिले के ब्लॉक प्रमुखों की बैठक हुई। इसमें भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। लवकुश ने कहा कि वह क्षेत्र पंचायत की आवाज शासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
ब्लॉक प्रमुखों की बैठक में विकास कार्यों में आ रही दिक्कत के निदान एवं एकजुटता के लिए जिला प्रमुख संघ के पदाधिकारियों का चयन पर चर्चा हुई। इसमें सभी प्रमुखों ने सर्वसम्मति से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकु्श ओझा को जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

साथ ही निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में सर्वसम्मति से अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चयन एवं घोषणा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार एवं समस्याओं के समाधान के शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों से मिलकर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख प्रतिनिधि डुमरियागंज नरेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि जोगिया श्रीश चौधरी, शोहरतगढ़ की प्रमुख प्रीती यादव, नौगढ़ रेनू मिश्रा व बर्डपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बृजमोहन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें