फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सावन माह का अंतिम सोमवार...शिवालयों में उमड़ी भीड़

Mon, 19 Aug 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरे दिन चढ़ते रहे जल, भक्तिमय रहा माहौल, हर-हर महादेव के लगे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सावन माह के अंतिम सोमवार शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही कतार लगी रही। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिरों में रुद्राभिषेक भी करवाएं। शहर के सिंहेश्वरी मंदिर, बेलहिया मंदिर, हनुमान मंदिर, पुरानी नौगढ़ में स्थित मंदिर सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना करते रहे।

सकारपार। क्षेत्र के कई शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोर से ही जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव के वैनेश्वर महादेव, भरथना गांव के चूटेश्वर महादेव, चरथरी गांव के कुबेर नाथ, सिसहनिया गांव के गोरखेश्वर महादेव, ऐंचनी गांव के बजडेश्वर महादेव आदि गांवों के शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। इस दौरान तपानाथ, मनोज, बीतेंद्र, हरिलाल मौर्य, हरेंद्र यादव, दिनकर उपाध्याय, राधे रमण आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इटवा। थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर कटेश्वरनाथ में सावन के अंतिम सोमवार को भारी भीड़ रही। एसओ श्रीप्रकाश यादव महिला आरक्षी मीरा रानी, पुजारी पंकज गिरी, प्रिंस मिश्रा, आकाश मिश्रा, विनीत चौबे, जय अग्रहरि, अनिल सोनी, प्रदीप, गब्बर गौतम, बेचू यादव मौजूद रहे।
धेंसा : जोगिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा स्थित बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर में लोगों ने विशेष पूजा किया। मिठवल कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा मटेश्वर नाथ में सावन के आखिरी सोमवार को जला अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का भोर से ही लाइन लग गई।
डुमरियागज : पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार पर शिव भक्तों ने तहसील क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिरों और शिवालयों पर भारी संख्या में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
शोहरतगढ़ : नगर पंचायत के श्री राम जानकी मंदिर, गंगेश्वर महादेव, शोहरत नाथ व शिव बाबा शिव मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा जो दोपहर तक चलता रहा।

वीरपुर बाबा जंगली नाथ स्थान पर प्रसाद वितरण
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के वीरपुर स्थित बाबा जंगली नाथ स्थान पर सावन के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ के भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। आयोजक बलेशर यादव, नरेंद्र दूबे, विवेक दुबे ,राम बिहारी राजभर, शिव बालक चौरसिया ,दीननाथ राजभर, श्याम सुंदर अहिरान,मनोज अकंवशी, लालजी यादव, बलराम यादव ,प्रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
बारिश के साथ सावन की हुई विदाई
डुमरियागंज। 22 जुलाई से शुरू हुए सावन की विदाई सोमवार को भारी बारिश के साथ हो गई। सावन के दूसरे सप्ताह में काली घटा और मूसलाधार बारिश देखने को मिली थी। लगभग सावन के पूरे महीने कभी धूप तो कभी बदरी और हल्की और तेज बारिश का सिलसिला चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें