फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को जगाने सड़क पर उतरा जनसमूह

Sat, 21 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अवेयरनेस प्राोग्राम
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए शनिवार को पूरा जिला उमड़ पड़ा। हाथ से हाथ मिलाया और 6 किमी लंबी मानव शृंखला बनाई। महिलाओं-पुरुषों, बुजुर्गों सबसे मताधिकार के प्रयोग का आह्वान किया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान तिथि पर हर हाल में वोट के लिए प्रेरित किया और संकल्प दिलाया कि अच्छी सरकार बनाने के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त होकर वोट करेंगेे। करीब 10 हजार लोग इस मानव श्रृंखला का हिस्सा बने। स्कूली बच्चे, शिक्षक-कर्मचारी, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित हर वर्ग ने इसमें सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम से शुरू हुई मानव शृंखला अशोक मार्ग से बेलहिया चौराहा, खजुरिया रोड, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, साड़ी तिराहा होते हुए स्टेडियम तक पहुंची। कतार में खड़े स्कूली बच्चे एक-दूसरे से हाथ मिलाकर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देते रहे तो शिक्षक-कर्मचारी भी पोस्टर-बैनर लेकर मतदान की महत्ता समझाते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित व सफेद कबूतर उड़ाकर की। जागरूकता का संदेश देने वाले गुब्बारे हवा में छोड़े गए। उन्होंने आह्वान किया कि हर मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए मतदान का नया कीर्तिमान गढ़े। उन्होंने खुली जीप में सवार होकर पूरे नगर में बनी मानव शृंखला का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में एसपी राकेश शंकर, सीडीओ अनिल मिश्र, सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डॉ. महेंद्र कुमार, एसडीएम सदर विनीत कुमार उपाध्याय, उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, डीआईओएस सोमारु प्रधान, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, क्रीड़ाधिकारी राजकुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें