फोटो- है शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर रोडवेज स्टेशन बनाने के लिए शासन से दो वर्ष पहले मिली थी स्वीकृति
कस्बे में रोडवेज की बस पकड़ने के लिए यात्रियों को लगानी पड़ती है दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर में बस स्टेशन बनने की परियोजना जमीन नहीं मिलने से क्षेत्र की जनता का सपना अधूरा दिखाई दे रहा है। बस स्टेशन नहीं होने कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसे आती है और जगह-जगह रोड पर ही यात्रियों को छोड़ चली जाती है। बसों का इंतजार यात्री सड़क के किनारे खड़े होकर करते हैं। कस्बे में जगह न होने कारण बस चालक जहां खड़े रहते है। वहां बस नहीं रोक पाते, जिससे यात्रियों कुछ चहलकदमी कर बस को पकड़ना पड़ता है। शोहरतगढ़ क्षेत्र से लगभग सैकड़ों गांव के लोग यहां से दिल्ली, बनारस, बलरामपुर, मुंबई, लखनऊ आदि महानगरों सहित जिले में आदि कस्बों में आते जाते हैं। नगर सहित क्षेत्र वासियो को जाने-आने के मात्र एक रेलवे स्टेशन ही साधन हैं।
शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय बस स्टेशन नहीं होने से यात्रियों के ठहरने बैठने समेत बसों के आवागमन की जानकारी नहीं मिल पाती है। कस्बे में ठहराव का स्थान निर्धारित नहीं होने से गोरखपुर, सिद्धार्थनगर व बलरामपुर, बढऩी की तरफ आने वाले रोडवेज बस के चलते शोहरतगढ़ कस्बे अक्सर जाम लग जाता है। यात्रियों को फुटपाथ पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। लंबे अरसे से कस्बे व क्षेत्र की जनता की मांग के बाद शोहरतगढ़ में बस स्टेशन बनवाने के लिए विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयास से स्वीकृति मिल गई है। लगभग दो वर्ष से बस स्टेशन के लिए राजस्व विभाग जमीन नहीं दे पाई है। जिससे स्वीकृति ठंडे बस्ते धूल फांक रही है।
-
रोडवेज की बस स्टेशन न होने के कारण यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है विशेषकर जिन यात्रियों को बस्ती, अयोध्या, इलहाबाद, बनारस, आजमगढ़ इत्यादि जगहों पर जाना पड़ता है। तहसील मुख्यालय होने के कारण रोडवेज बस स्टेशन अति आवश्यक है। प्राइवेट टैक्सी बस वाले दोगुना किराया लेते हैं।
-आदर्श श्रीवास्तव, स्थानीय निवासी
-
शोहरतगढ़ कस्बे में बस स्टेशन होना एक सपना था। क्षेत्रीय विधायक ने शोहरतगढ़ क्षेत्र की जनता की मांग पर बस स्टेशन की स्वीकृति दिलवा दी है। लेकिन जमीन नहीं मिलने से बस स्टेशन का सपना अधूरा पड़ा है। रोड के किनारे लोग धूप या बारिश में खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं।
शैलेंद्र कौशल,
बढऩी व शोहरतगढ़ कस्बे में बस स्टेशन बनने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। तहसील प्रशासन अभी तक बढ़नी बस स्टेशन के लिए ही जमीन उपलब्ध करवा पाया है। जबकि शोहरतगढ़ बस स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। शोहरतगढ़ बस स्टेशन के लिए जमीन नहीं उपलब्ध करवा पाने को लेकर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर से मिलकर इस मामले को अवगत कराया गया है। ताकि जल्द से शोहरतगढ़ में बस स्टेशन कार्य शुरू करवाई जाए।
विनय वर्मा, विधायक शोहरतगढ़