फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी के लालजी ने जीता कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी के लालजी ने हरियाणा के प्रदीप को हराया
विज्ञापन

तीन किलो चांदी की गदा और 51 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया
श्रीठाकुर रामजानकी मंदिर में चल कुश्ती प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। दंगल का फाइनल मुकाबला प्रदीप हरियाणा और बांसी के लालजी मिश्र के बीच हुई। जोर आजमाइश में लालजी ने प्रदीप को हराया। समापन कार्यक्रम में लालजी मिश्र को तीन किलो चांदी की गदा और 51 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

बांसी के आजादनगर में स्थित श्रीठाकुर रामजानकी मंदिर शीतलगंज में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में कई प्रांतों के साथ नेपाल के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इसमें हरियाणा के राहुल पांडेय, प्रदीप पहलवान, राजस्थान के जीतू पहलवान, अयोध्या के सिकंदर पहलवान, सुमित पहलवान गाजीपुर, राजू थापा काठमांडू, काला पहलवान राजस्थान, मक्खन पहलवान राजस्थान, गनी पहलवान कलियर शरीफ, नागेंद्र बाबा अयोध्या, लालजी पहलवान बांसी, सर्वेश तिवारी मेंहदावल आदि पहलवानों ने दंगल में भाग लिया। समापन पर आयोजक महंत हनुमान दास नागा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बाबा केशव दास ने किया। इस अवसर पर बृजबिहारी शुक्ल, डॉ. बीएन त्रिपाठी, राजेश सोनी, भोलानाथ पाठक, हरविंद्र त्रिपाठी, बबलू, कल्लू पांडेय, नीरज गिरी, शत्रुघ्न पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें