फोटो-
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जुडीकुइया गांव में आयोजित बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को लखन पारा व अहडी के बीच मैच खेला गया। लखन पारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 25 रन से जीत लिया। पहले बैटिंग करते हुए लखन पारा ने छह विकेट गंवाकर आठ ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में उतरी अहडी आठ ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 70 रनों पर सिमट गई। लखन पारा की टीम ने इस मैच को 25 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बृजेश को दिया गया। इस दौरान जहूर अहमद, मनमोहन, अब्दुल्ला, सिंटु यादव, आमीर मौजूद रहे। संवाद