इटवा। तहसील क्षेत्र के दर्शनिया गांव के लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर गांव में स्थित शिव मंदिर से सटे भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। बुधवार को भेजे अपने शिकायती पत्र में दर्शनिया निवासी राम निवास, राम जतन, राम किशुन, राम लगन व शुक्कू ने कहा कि गांव में स्थित शिव मंदिर से सटे जमीन पर लोग आने वाली बारात को ठहराते हैं। नाग पंचमी के दिन हिंदू समाज के लोग गुड़िया पीटते हैं। लेकिन कुछ अराजक तत्व जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। गांव वालों ने इस बेशकीमती जमीन पर हो रहे कब्जे को रोकने की मांग की है। संवाद