फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के काली जगदीशपुर के समीप लोइयाभार ईंट भट्ठे पर मंगलवार को काम करने वाले मजदूर का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

बिलासपुर के बहेरामुड़ थाना बेलगहना निवासी राजेश (45) पुत्र परदेशी लोइयाभार स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में उसका शव फंदे से लटका मिला। बिलासपुर के अन्य मजदूर भी भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सूचना पर काली जगदीशपुर चौकी पुलिस व एसओ मौके पर पहुंच गए। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला था। उसकी मौत की सूचना फोन के जरिये परिजनों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालक और मजदूरों सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें