उद्घाटन मैच में कृष्णानगर ने अलीगढ़वा टीम को हराया
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में ग्रामीण प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को सांसद जगदंबिका पाल ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। शिक्षा के साथ खेल का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व है। प्रतियोगिता का पहला मैच अलीगढ़वा और कृष्णानगर की टीम के बीच खेला गया जिसमें कृष्णानगर की टीम विजयी रही। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कृष्णानगर के गोविंद को दिया गया। जिन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 20 रनों का योगदान देते हुए गेंदबाजी में भी 3 विकेट अपने नाम किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष मुलायम सिंह, जिला पंचायत सदस्य सबलू सहानी, जहीर सिद्दीकी, इरफान अहमद, मुरारी सिंह, हरिशंकर तिवारी, महेंद्र प्रताप चौधरी, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।