डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम खोरिया शिवबक्स गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को कोटेदार की मनमानी को लेकर फूट पड़ा। 50 से अधिक ग्रामीणों ने डुमरियागंज तहसील में कोटेदार की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कोटा निरस्त कर नए कोटे का चयन करने की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की कोटे की दुकान एक महिला के नाम से है। वह अपने पति सहित मुंबई के पुणे शहर में रहती है। उनकी अनुपस्थिति में कोटे का संचालक करने वाला व्यक्ति वितरण में मनमानी करता है। ग्राम खोरिया शिव बक्स के लक्ष्मी चौहान, खजांची, रामकेवल, रामचंद्र, शमीम, सुनील, मनीष, सद्दाम, कलीदीन, मगरे, शंभू, सुनरहा पालीराम, उमेश कुमार, दुर्गावती, पवन कुमार, राम सहाय, कन्हैया, कपूरा देवी, इंद्रवती, रामकृपाल, उमेश नरसिंह, जानकी, विजय बहादुर, प्रभावती ने बताया कि कोटे की दुकान एक महिला के नाम से एलाट है, जो महाराष्ट्र के मुंबई पुणे शहर में अपने परिजनों के साथ रहती है। कोटा गांव का एक व्यक्ति चलाता है और खाद्यान्न वितरण में मनमानी करता है। कई कार्डधारकों का अंगूठा लगाने के बाद उन्हें राशन नहीं देते हैं। मार्च से अभी तक गांव में राशन का वितरण नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से कोटेदार की मनमानी पर अंकुश लगाने और कोटा निरस्त करके खुली बैठक कराकर चयन किए जाने की मांग की है।
मामले को लेकर शिकायती पत्र मिला है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
-परमेंद्र कुमार, एसडीएम