फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए करें प्रेरित : डाॅ. ओझा

Tue, 16 May 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सीएचसी सिरसिया में सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा।
विज्ञापन
भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में सोमवार को अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

ग्राम स्तर पर आशा बहुओं को गृह भ्रमण कार्य को प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया गया। कहा आशा बहू के द्वारा गृह भ्रमण करते हुए नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम, नई गर्भवती के पंजीकरण का कार्य तथा बच्चों के टीकाकरण कार्य के साथ संस्थागत प्रसव को भी बढ़ाया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रत्येक आशा बहू अपने गांव के अंत्योदय कार्ड धारक को ग्राम सभा के पंचायत सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निर्गत करवाने के लिए कहा गया। इस दौरान राजीव त्रिपाठी, राहुल गौतम, दीपक मधुकर, दिलीप मिश्रा, विपिन कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें