फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 131 बाहरी का नाम दर्ज कराकर कोटेदार उठा रहा राशन

Wed, 18 Sep 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। ग्राम दुफेडिया निवासी वंशराज गौतम ने गांव के कोटेदार पर 131 बाहरी व्यक्तियों का नाम दर्ज कराकर खाद्यान्न उठाने का आरोप लगाया है। एसडीएम इटवा को दिए शिकायती पत्र में वंशराज ने कहा है कि गांव का कोटेदार पात्रता सूची के विपरीत जाकर नाम दर्ज कराकर व गांव के बाहर के 131 लोगों के नाम सूची में दर्ज करवा के खाद्यान्न उठा रहा है। जिसे वह वितरित भी नहीं कर रहा है और न ही हर माह गांव वालों को ही खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है। बयान हल्फी के साथ दिए शिकायती पत्र में बंशराज ने कोटेदार रामूकुमार के खिलाफ जांच की मांग की है। एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या का कहना है कि यदि वितरण में अनियमितता पाई गई तो कोटेदार के खिलाफ अवश्य कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें