फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गला दबाकर हुई थी किशोरी की हत्या, दो गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी थाना क्षेत्र के भुसौला गांव के पोखरे में उतराया मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। थाना क्षेत्र के भुसौला गांव के पोखरे में मंगलवार को उतराए मिले किशोरी के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत की पुष्टि होने और मृतका के पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
बांसी थाना क्षेत्र के ढढौरा निवासी अब्दुल जब्बार पुत्र सादिक अली ने तीन दिन पूर्व संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी सरहाना घर वापस नहीं आई है। उसका बगल के गांव भिटिया निवासी इसरार पुत्र अब्दुल रउफ व उसके भाई इस्माइल ने बहला-फुसला कर अपहरण किया है। जब वह शिकायत करने गए तो गाली-गलौज कर रहे है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस मामले में लापता का केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी कि दूसरे दिन किशोरी सरहना का शव ग्राम भुसौला के पोखरे में पाया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया।
इसके बाद दर्ज धारा को तरमीम करते हुए हत्या का केस बढ़ाकर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को भरथना मोड़ से आरोपी इसरार व इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बांसी कोतवाल अनुज सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन दोनों ने सरहना को रस्सी से गला घोंटकर मार दिया और शव को पोखरे में फेंक दिया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई परमहंस पाल, मुख्य आरक्षी रोशन अली, आरक्षी नागेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें