फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में अशोक मार्ग पर बीएसए ग्राउंड के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के अशोक मार्ग पर बीएसए ग्राउंड के पास बुधवार देर रात को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल उसके साथी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मृत युवक के पिता ने एक एंबुलेंस चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रीवा नानकार निवासी इन्नर (26) पुत्र रामनाथ और सूरज (25) पुत्र रामजीत बाइक से बुधवार को शहर के बीएसए ग्राउंड में लगे मेला व प्रदर्शनी देखने आए थे। यहां से रात 10 बजे वापस घर जाने के दौरान सड़क पर एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान इन्नर की बृहस्पतिवार भोर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल सूरज का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृत इन्नर के पिता रामनाथ ने आरोप लगाया है कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस चालक ने गलत दिशा से आकर बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसके पुत्र की मौत हो गई। उन्होंने एंबुलेंस चालक के विरुद्ध केस दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। हादसे में युवक की मौत से परिजनों और गांव के लोगों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें