फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिंचड़ी की तरह एक हो जाए हिंदू समाज

Sat, 13 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सहिजवार स्थित शिव मंदिर पर शनिवार को हुए सहभोज में हिंदू समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी खाई और समाज की एकजुटता पर चर्चा की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन सालिकराम गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता जरूरी है। हमारा समाज जातियों में बंट गया है।

आपसी मनमुटाव को भुलाकर हिंदुत्व की रक्षा के लिए एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सहभोज में जिस प्रकार सभी हिंदू बिरादरी के लोग खिचड़ी खाए हैं, उसी प्रकार सभी हिंदुओं को एकसाथ होकर अपनी एकता का एहसास कराना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर एक साथ खिचड़ी खाना प्रदेश सरकार की निगाह में सांप्रदायिकता है तो हियुवा इसे बार-बार दोहराएगी। जाति-पात की राजनीति करने वाली सपा और बसपा कभी नहीं चाहेगी कि सभी हिंदू संगठित हों।

संचालन कर रहे हियुवा नेता संजय मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं को समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर साथ रहना और एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होना होगा।

कार्यक्रम में राहुल प्रताप सिंह, राजेश द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी, संजय मिश्र, सरोज गुप्ता, विक्रम गौतम, बृजनंदन गौतम, प्रदीप चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, लाखू प्रजापति, दिनेश मिश्रा, चंद्रिका यादव, मधुसूदन चौधरी, चंद्रभान, अमरनाथ चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें