फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंजेक्शन लगा तो पकड़ा गया कातिल सांड़

Thu, 24 Oct 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सरोजनीनगर में हमलावर सांड को इंजेक्शन लगाते पशुधन प्रसर अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के सिविल लाइन मोहल्ले से 48 घंटे बाद कातिल सांड़़ को इंजेक्शन लगाकर पकड़ा, नगर पालिका कर्मी उसे पकड़े से डर रहे थे। हमलावर सांड़़ की दहशत से लोग खौफ के माहौल में जी रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले सोमवार को सांड़़ के हमले से सिसहनियां मोहल्ला निवासी एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इससे शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं से लोगाें के मन में एक भय बना हुआ था। वहीं सांड़ पिछले 48 घंटे तक शहर के प्रमुख माेहल्ले में टहल रहा था। उसे देखकर लोग राह बदल ले रहे थे, लेकिन उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था। सांड़ पकड़ा गया तो नगर पालिका कर्मियों और पशु विभाग विभाग के कर्मियों को बड़ी कामयाबी का अहसास हुआ।
48 घंटे में इन मोहल्लों में देखा गया सांड़़
सिसहनियां में वृद्ध पर हमला करने के बाद कातिल सांड़ मोहल्ले को छोड़ कर कहीं चला गया था। हमला करने से कई लोगों ने उसकी वीडियो भी बना ली थी। ऐसे में पूरे शहर में वह वीडियो सोशल मीडिया में शेयर हो रही थी। देर शाम को रेलवे स्टेशन के पास मिले इंदिरानगर के घनश्याम ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक सांड़ देखा। जब वायरल वीडियो से मिलाए तो वह सांड़ वहीं था। मंगलवार की सुबह में शहर के खजुरिया मार्ग पर लोगों ने उस सांड़ को लोगों ने देखा। वहीं शाम को भी सिविल लाइन मोहल्ले में सांड़ के होने की पुष्टी की गई थी। इससे नपा के लोगों ने पशु विभाग की टीम के साथ सांड़ को पकड़ने के लिए सुबह से ही मेहनत किए आखिर कार सांड़ को इंजेक्शन लगा कर काबू पाया गया।
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर लगाया इंजेक्शन
पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति के नेतृत्व में गो संरक्षण अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद से सांड़ को पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिसमें सिविल लाइन मोहल्ले में कातिल सांड़ का पता चला। सबसे पहले अरुण कुमार प्रजापति सांड़ के पीछे गए और उसे इंजेक्शन लगा दिया। 10 मिनट बाद सांड़ सुस्त हुआ तो कैटल कैचर से उसको संरक्षित किया गया। आजाद नगर और सिविल लाइन से एक-एक सांड़ को पड़कर कैटल कैचर से उसको संरक्षित किया गया। इस दौरान डॉ. आरबी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें