फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 02 Feb 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थाना शिवनगर डिंडई क्षेत्र के एक गांव से लगभग 17 वर्षीय किशोरी को अपहरण करने वाले आरोपित को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शिवनगर डिंडई पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को नचनी गांव निवासी गुलाब पुत्र रामदास जनवरी में बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। किशोरी के परिजन ने इस बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र प्रजापति, संजय गुप्ता तथा प्रतिमा दुबे ने फरार चल रहे आरोपित गुलाब पुत्र रामदास को थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौली दानोकुंइया मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर उसके साथ बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें