फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाल परिवार दिवस में परिवार नियोजन की प्रेरणा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहाल परिवार दिवस में परिवार नियोजन की प्रेरणा देंगे
विज्ञापन

21 दिसम्बर को जिले की 15 चिकित्सा इकाइयों, 104 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व 57 एडिनशल पीचसी पर मनाया जाएगा दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए 21 दिसंबर को सभी सरकारी अस्पतालों में खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि इन आयोजनों में एक जनवरी 2020 के बाद चिह्नित उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) व नवविवाहित जोड़ों के अलावा एक से चार बच्चों वाले को परिवार नियोजन से संबंधित सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। गर्भ रोकने की अस्थायी सेवाएं मौके पर प्रदान की जाएंगी। नसबंदी जैसी स्थायी सेवाओं के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी की देखरेख में स्वयंसेवी संस्थाओं, यूपीटीएसयू के तकनीकी सहयोग से जिले में परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अब प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाना है। पिछले माह की अपेक्षा इस माह यह आयोजन वृहद स्तर पर होना है। इस बार लाभार्थियों में भी दस फीसदी बढ़ोत्तरी करने का प्रयास है। शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से करवाया जाएगा और इस बारे में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी के साथ डीपीएम राजेश शर्मा, डीसीपीएम मानबहादुर, मैटरनल हेल्थ कंसल्टेंट प्रमोद कुमार संत और यूपीटीएसयू से जुड़े जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करेंगे। स्वास्थ्य इकाइयों के अधिकारी व क्षेत्रीय आशा का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें