पकड़ी बाजार। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के जुडीकुईया गांव में आयोजित स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खुरहुरिया व कोईलीघाट के बीच मैच खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए खुरहुरिया की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। टॉस जीतकर खुरहुरिया ने पहले फिल्डिंग का निर्णय लिया। कोईलीघाट की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए आठ ओवर में नौ विकेट गंवाकर 74 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने आई खुरहुरिया की टीम ने इस मैच को आठ ओवर में सात विकेट गंवाकर 75 रन बना कर रहे हैं। इससे खुरहुरिया की टीम ने इस मैच को तीन विकेट से जीत लिया।इस मैच में मैन ऑफ द मैच सुनील को दिया गया। मैच का शुभारंभ मो सउद ने किया। इस दौरान प्रधान मनमोहन, महबूब आलम, सलमान उपस्थित रहे। संवाद