फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुनुवा इलेवन ने अक्सा ज्लैवर्स को 75 रन से हराकर खिताब जीता

विज्ञापन
ठिकरिया चौराहे पर आयोजित कोड़रा ग्रांट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के शील्ड के साथ मौ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लाॅक के टिकरिया चौराहे पर बुधवार रात कोड़रा ग्रांट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन एक का फाइनल मैच अक्सा ज्वैलर्स टिकरिया व खुनुवा इलेवन टीम के बीच खेला गया। एक तरफा मैच में खुनुवा इलेवन ने अक्सा ज्वैलर्स को 75 रनों से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाकर खिताब अपने नाम किया। खुनुवा इलेवन टीम के कप्तान विपुल श्रीवास्तव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका निर्णय सही साबित हुआ खुनुवा की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट गंवाकर 148 रन बनाया। इसमें सर्वाधिक अमित पाठक ने 85 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जो टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अक्सा ज्लैवर्स टिकरिया की पूरी टीम मात्र 73 रनों पर ही सिमट गयी।
विज्ञापन

मैच के आयोजक ने तौसीफ बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। कमेंट्री पंकज कुमार, सोनू व अब्दुल रसीद ने किया। विजयी खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान कोड़रा ग्रांट अरशद जमाल खान व आसिफ खान ने शील्ड प्रदान किया। संवादन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें