फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह घंटे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया खूंखार बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव से बुधवार दोपहर खूंखार बंदर को पकड़ लिया गया। बंदर को पकड़ने के लिए वन क्षेत्राधिकारी भटनी विजय कुमार मौर्या की अगुवाई में वनकर्मी और बंदर पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची थी। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह बंदर पकड़ा गया। टीम ने बंदर को ले जाकर गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में छोड़ दिया। बंदर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत भरी सांस ली।
विज्ञापन

अहिरौली और सठियांव गांव में खूंखार बंदर ने अब तक सात लोगों को काटकर लहुलुहान कर दिया था। बंदर के दहशत के चलते लोग घरों में दुबके रह रहे थे। मंगलवार को जब खूंखार बंदर ने अहिरौली गांव में दो ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालकों को काटकर लहुलुहान कर दिया तो ग्रामीणों ने वनविभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। फिर सुबह करीब सात बजे वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार मौर्या, वन दरोगा नीरज कुमार, वन रक्षक श्याम सुंदर गोड़ और अभिषेक मिश्र बंदर पकड़ने वाले शिकारियों को लेकर अहिरौली गांव पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी भटनी ने बताया कि करीब छह घंटे कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह खूंखार बंदर पकड़ा गया है। उसे पिंजड़े में कैद कर गोरखपुर कुसम्ही जंगल में ले जाकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें