फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को लूटने वाले तीन शातिर पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी को लूटने वाले तीन शातिर पकड़े गए
विज्ञापन

- मोहाना थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को हुई थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया जंगल के पास 14 जुलाई को गल्ला व्यवसायी को चाकू मार कर 2.94 लाख रुपये की लूट का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। लुटेरों के पास से असलहा, लूट की कुछ रकम व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अमित कुमार आनंद ने शनिवार को बताया कि 14 जुलाई को मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया जंगल में बाइक सवार गल्ला व्यवसायी बैजनाथ पटवा पुत्र नीबर निवासी बर्डपुर नंबर छह टोला नोनहवा अपने घर वापस जा रहे थे। मोहाना थाना क्षेत्र के हरैया जंगल में बाइक सवार तीन लुटेरों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीनना चाहा तो वह विरोध करने लगे। विरोध करने पर लुटेरे उन्हें चाकू मार कर घायल कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 2.94 लाख रुपये थे।
विज्ञापन

व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में लगी थी। शनिवार सुबह सूचना मिली की लुटेरे ककरहवा से कपिलवस्तु जाने वाले तिराहे पर मौजूद हैं। मोहाना थाना, एसओजी व सर्विलांस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 50,500 रुपये नकद, एक कट्टा व कारतूस, लूट में प्रयोग की गई बाइक, तीन मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में उनकी पहचान कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर नौ के तिलकपुर टोला निवासी संदेश कुमार उर्फ बब्लू पुत्र बेचन व अनिल कुमार जायसवाल पुत्र कृष्णा जायसवाल और चिल्हिया थाना क्षेत्र के सिरवतडीह गांव निवासी हीरा लाल उर्फ धीरज पुत्र नंदलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें