फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से नेपाल भेजे जा रहे मवेशी बरामद

विज्ञापन
नेपाल नेपाल सीमा कृष्णा नगर में संयुक्त टीम की गस्त के दौरान पकड़े गए मवेशी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अवैध रूप से नेपाल भेजे जा रहे मवेशी बरामद
विज्ञापन

- नेपाल पुलिस ने कृष्णानगर में पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। नेपाल पुलिस ने भारत से तस्करी कर ले जाए जा रहे भारी संख्या में मवेशियों को बरामद किया है। नेपाल पुलिस ने कृष्णानगर से मवेशियों को पकड़ा।
नेपाल कस्टम के सूचना अधिकारी राजेंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को सूचना मिली कि भारत की तरफ से मवेशी अवैध रुप से नेपाल भेजे जाने की योजना है। नेपाल पुलिस और कस्टम की संयुक्त टीम ने रात दो बजे घेराबंदी कर मवेशियों और तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हलचल हुई तो टीम ने छापा मारकर मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मवेशियों को छोड़कर फरार होने में सफल रहे। बरामद मवेशियों में 91 भैंस और 70 बकरे हैं। मवेशियों को बरामद करने के बाद नेपाल पुलिस विधिक कार्रवाई करने के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें