फोटो- है
डुमरियागंज। मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम को लेकर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने डुमरियागंज और मोतीगंज में अभियान चलाकर पांच नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशन में मोतीगंज, भारतभारी में स्थित प्रतिष्ठान राहुल किराना से किशमिश, दिव्यांश किराना दिलीप कुमार से बेसन का नमूना लिया गया और डुमरियागंज में स्थित स्मार्ट पॉइंट, रिलायंस रिटेल लिमिटेड से सरसों तेल और साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। जिसे जांच के लिए खाद्य विश्लेषक लखनऊ भेजा जाएगा। टीम में प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएन वर्मा, पीके वर्मा मौजूद रहे। संवाद