भवानीगंज। थाना क्षेत्र के हबीबपुर चौराहे पर रविवार रात कंबाइन मशीन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार रात भवानीगंज की तरफ से जा रहे अब्दुल सलमान (45) पुत्र बिस्मिल्लाह अपनी बाइक से अपने घर हबीबपुर चौराहे पर पहुंचे था। इसी बीच पीछे से आ रही कंबाइन मशीन को साइड देने के लिए बाइक साइड में लगाकर खड़े हो गया और पीछे से आ रहे कंबाइन में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिर गया और कंबाइन के आगे चक्के के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कंबाइन मशीन को रात में पकड़ लिया था। सुबह केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मिले तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।