केवटलिया ने जीता फाइनल मुकाबला
बढ़नी ब्लॉक के केवटलिया गांव में चल रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। बढ़नी ब्लॉक के केवटलिया में चौहान क्रिकेट क्लब केवटलिया की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में केवटलिया ने मदरहिया को सात विकेट से पराजित कर चैंपियनशिप बना। फाइनल मैच में केवटलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मदरहिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट खोकर 87 रन बनाई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी केवटलिया की टीम ने 11वें ओवर की तीन विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर जीत दर्ज की। केवटलिया के खिलाड़ी साहिल को उनके शानदार प्रदर्शन 23 रन और दो विकेट के कारण ‘मैन ऑफ द मैच’ और पूरी प्रतियोगिता में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले केवटलिया के वीरेंद्र यादव को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया। सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर किया। इस मौके पर आयोजक जितेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, अशोक पासवान, पिंटू मौर्य, कृष्णा चौहान, शैलेश चौहान और शंभू चौहान आदि मौजूद रहे।