संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की ओर से तिलक इंटर काॅलेज बांसी, रतनसेन इंटर काॅलेज, बांसी का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा का समय प्रथम पाली 9ः30 बजे से 11:30 बजे तक प्रवेश आठ बजे होगी। द्वितीय पाली 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक होगी प्रवेश 1ः00 होगा। परीक्षा समय से 45 मिनट पूर्व गेट बंद हो जाएगा। आयोग द्वारा प्रतिबंधित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अन्दर लेकर न जाने पाएं।
ᯠ