रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी
लोटन कोतवाली के स्थानीय कस्बे का मामला
अमर उजाला ब्यूूरो
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन कस्बे में स्थित एक रेडीमेड की दुकान की बुधवार रात खिड़की तोड़कर चोर 20 हजार रुपये अधिक का कपड़ा उठा ले गए। दुकानदार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार निवासी गुलाम गौस लोटन कोतवाली के स्थानीय कस्बे में रेडीमेड की दुकान करते हैं। वह प्रतिदिन गांव से आते-जाते हैं। बुधवार देर शाम दुकान को बंद करके गांव चले गए। देर रात चोर दुकान की खिड़की काटकर उसमें रखे कपड़े उठा ले गए। बृहस्पतिवार जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो खिड़की टूटी थी और सामान बिखरे थे। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बाबत एसओ लोटन अवधनरायन यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।