फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिर्जापुर को हराकर कानपुर सेमीफाइनल में

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित गौतम बुद्ध लेदर बॉल प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करती मिर्जापुर की टीम। स - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मिर्जापुर को हराकर कानपुर सेमीफाइनल में
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को कानपुर की टीम ने मिर्जापुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में कानपुर की टीम का मुकाबला लखनऊ से होगा। गोरखपुर की टीम ने फाइनल मैच के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है।
सिद्धार्थ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गौतम बुद्ध लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन थ्री में कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मिर्जापुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी। बल्लेबाज कुमार शांतनु ने 44, रुद्र प्रताप ने 20 व हितेश राय ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया। कानपुर की तरफ रामू तोमर ने तीन और शरजुल तिवारी व आदित्य राज ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी कानुपर की टीम ने बल्लेबाज उत्कर्ष मौर्य के 44 और ओमपुरी साक्षी के 36 रनों की बदौलत मैच को जीत लिया। मिर्जापुर की तरफ से गेंदबाज आदित्य ने तीन और रोहित यादव ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी कर कानपुर की टीम को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज उत्कर्ष मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान अरुण पाठक, विवेक त्रिपाठी, योगेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें