फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटी ठंड से कंपकंपाए लोग

Sun, 29 Jan 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सर्द हवाओं ने की हालत खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनवरी के अंत में लौटती ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। रविवार को पूरा जिला शीतलहर और गलन के प्रकोप में रहा। गर्म कपड़ों से ढके होने के बाद भी लोग कांपते दिखे। किसी ने अलाव तापकर राहत पाई तो कोई पूरे दिन घर में रजाई के अंदर दुबका रहा। मौसम के अचानक से इस बदले मिजाज ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। हाड़कंपाती इस ठंड के आगे लोग बेबस नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले एक पखवाड़ा से ठंड का असर कम हो रहा था। सुबह और शाम ठंड से लोगों को दिन में चटख धूप के चलते राहत मिल रही थी। गणतंत्र दिवस और फिर मौनी अमावस्या बीतने के बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि अब ठंड जाने लगी है।
इस बीच रविवार को अचानक से मौसम ने करवट ली। सर्द हवाओं से गलन में इजाफा हुआ। लोग दिन भर कांपते रहे। हाड़कंपाती ठंड के आगे मानो सूर्य देव ने भी हथियार डाल दिए हों। दिन भर लोग ठंड से राहत पाने के लिए छटपटाते रहे। गनीमत रही कि रविवार को छुट्टी का दिन था। ऑफिस व अन्य काम से बाहर निकलने की जल्दी नहीं थी। लिहाजा लोग दोपहर तक घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

इसके बाद बाहर भी आए तो गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढके हुए थे। जगह-जगह अलाव तापकर लोग राहत पाने की कोशिश करते दिखे। प्रशासनिक स्तर पर ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से राहगीरों व निचले तबके के लोगों ने सड़क पर बिखरे पत्ते व लकड़ियां जलाकर ही काम चलाया। कुल मिलाकर ठंड के इस असर से हर तबका बेहाल दिखा। अचानक से इस बदलाव को लेकर चर्चाएं भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें