रुद्र महायज्ञ को लेकर त्रिमुहानी घाट पर कलश में जल भरतीं कन्याएं व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
बनकटा बाजार। तरुअनवा गांव के शिव मंदिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे आयोजन समिति के लोग और क्षेत्र के श्रद्धालु एकत्र हुए। इसके बाद मंदिर के पुजारी फुलेना मिश्र और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशवर सिंह की अगुवाई में हरहर महादेव के जयघोष के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा चौरा, खास, नारायणपुर कोठी, बाढूं चौराहा, बनकटा बाज़ार, कोईलसवा बुजुर्ग आदि गांव होते कलश यात्रा पकहा त्रिमुहानी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न गांव होते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिविधान से कलश का पूजन कर यज्ञ में स्थापित किया गया। इसके बाद नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजन समिति के सरवन सिंह व फूलचंद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में कथा वाचक मनीषा पांडेय प्रवचन करेंगे और रात आठ बजे से रामलीला का मंचन होगा। 19 मार्च को हवन पूजन और भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा।
इस दौरान वकील फूलचंद यादव, विकास पांडेय, राजेश सिंह, रामनगिना यादव, महेश प्रसाद, शर्मा गौंड आदि मौजूद रहे।