फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उसका में कस्बे में धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Mon, 31 Jul 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका में शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा।
विज्ञापन
उसका बाजार। पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर उसका बाजार में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद सुबह बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या से आए कथा व्यास आचार्य ब्रह्मानंद महराज ने शिव महापुराण कथा के माध्यम से शिव के महात्म्य को श्रद्धालुओं को समझाया। कहा कि जिसके साथ शिव हैं, शक्ति भी उसी के पास होती है। महाकाल का पूजन और ध्यान अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि शिव पुराण को सुनने मात्र से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। इस दौरान आयोजक फूलचंद साहनी, दीनदयाल जायसवाल, विजय साहू, अवधेश वर्मा, दिलीप मिश्र, विजय यादव, दिनेश मोदनवाल, ऋषि अग्रहरि, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें