फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलशयात्रा निकाली

विज्ञापन
कटार मिश्र में श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करती छात्राएं-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटार मिश्र में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा के दौरान मुख्य यजमान प्रसिद्ध नारायण मिश्र ने श्रीमद्भागवत ग्रंथ को अत्यंत श्रद्धा के साथ सिर पर धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया। उनके पीछे 108 कन्याएं कलश लिए कतारबद्ध होकर चलीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास सभामनी पांडेय 20 फरवरी तक अमृत वर्षा करेंगे। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेगी। इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर अनिल मिश्र, महेंद्र प्रताप मिश्रा, राजन प्रताप मिश्रा, अमित प्रताप मिश्रा, अमन मिश्रा, आदर्श मिश्रा, अभिमन्यु उपाध्याय, अजय पाठक, संगम मिश्रा, प्रदुम पांडेय, शुभम मिश्रा, सूरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें