फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वृंदावन बिहारी लाल के जयघोष के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
शोहरतगढ़ के बेलगड़ा से कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
वृंदावन बिहारी लाल के जयघोष के साथ निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के बेलगड़ा में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शनिवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा से पूर्व यज्ञ स्थल पर आचार्य रामलला पांडेय ने विधि विधान से पूजन किया। कलश यात्रा में शामिल क्षेत्र हजारों संख्या में लोग यज्ञ स्थल बेलगड़ा से होते हुए बानगंगा नदी पहुंचे। नदी से कलश में जल भरकर वहां से यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किए। बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल बेलगड़ा पहुंची। वहीं, भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और वृंदावन बिहारी लाल का जयघोष करते हुए श्रद्धालु भी नजर आए। यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा पहुंचते ही मंत्रोच्चारण के आचार्य रामलला पांडेय व कथावाचक सुधीर शुक्ल ने कलश पूजन कर देवी देवताओं की पूजा कराई गई। इस दौरान दयानंद उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, विनोद, मारकंडेय, पिंकू, मोहन यादव, सुधीर यादव, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें