फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। ग्राम पंचायत गायघाट के महुवरवा कुटी पर सोमवार को नौ दिवसीय 1008 रुद्र महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महंत हनुमान दास ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महुवरवा कुटी पर रुद्र महायज्ञ एवं रात में रामलीला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 26 फरवरी तक नौ दिनों तक चलेगा।
ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा महुअरवा से होते हुए जमुआर नदी पहुंची। यहां पं. हरविंदर त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार कर जल भरवाया। जल लेकर कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची। हर-हर महादेव के घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथावाचक पंडित व्यास सोनम कथा सुनाएंगे। रात में अयोध्या रासलीला मंडली की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य यजमान राम अचल गुप्ता, ग्राम प्रधान सोनिया, प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश लोधी, धर्मराज निषाद, राजू गुप्ता, घनश्याम निषाद, सर्वजीत यादव, रामू गुप्ता, शांति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें