फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गाजे-बाजे के बीच निकली कलश यात्रा

Fri, 31 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बर्डपुर। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नगर पंचायत कपिलवस्तु के बनियाभारी में किया गया है। जिसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के बीच निकली कलश यात्रा में भक्ति का माहौल बना रहा। हर तरफ वातावरण में जय श्रीराम के जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। सुबह में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे तो पीछे कलश लिए महिलाएं बढ़ रही थीं। लोग कार्यक्रम स्थल बनियाभारी से बर्डपुर कस्बा होते हुए मोहाना घाट पर जल भरने के लिए पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार के बीच नदी के जल से कलश भरा गया। फिर यहां से यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनोज जायसवाल ने कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं को कलश उठवा कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, प्रदीप, कौशल अग्रहरि बाबूलाल यादव, मनीष यादव, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें