फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Sun, 14 Apr 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


-डुमरियागंज क्षेत्र के शिवदासपुर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के शिवदासपुर गांव में नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के लिए शनिवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
जल भरने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था डुमरियागंज में राप्ती नदी के तट तक गया। कलश भरकर श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर तक पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापना कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक मोहित यादव ने बताया कि कलश स्थापना की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रविवार को तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर में मूर्ति मिलाप होगा और 15 अप्रैल को प्राणप्रतिष्ठा समारोह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन भारतभारी चंदू चौधरी, दिलीप पांडेय, मधुसूदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें