फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छाए रहे बादल...किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 14 Apr 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटाे-
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम में हो रहे बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को शाम होते ही आसमान में हल्के बादल छाए रहने से किसानों के दिलों की धड़कने तेज हो गईं। कारण इस समय खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। किसानों का कहना था कि यदि बारिश हुई, तो गेंहू की फसल नुकसान हो जाएगी।
विज्ञापन

शानिवार को भी सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाने लगे। बादल छाए रहने के बाद भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज की गई थी। पूरे दिन धूप छांव का मौसम रहा। लेकिन गर्मी और उमस बरकरार रही। तेज धूप होने के साथ बादल के आने-जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। अभी तक जिले में मात्र 30 प्रतिशत ही गेंहू की फसल की कटाई हुई हैं। ऐसे में यदि बारिश होता हैं, तो गेंहू की फसल को सबसे अधिक नुकसान होगा। तेज हवाओं का असर भी दिनभर देखने को मिला। 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही धूल भरी हवा लोगों की परेशानियों का कारण बनी रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट होगी। कही-कही पर आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन जिले में बारिश का मानसून नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें