मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कलश यात्रा निकालते प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं व एसएस
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बगहवा गांव में शुक्रवार को मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं व एसएसबी कैंप खुनुवां के जवानों, गांव के लोगों ने कलश यात्रा निकाली। इस अभियान के दौरान हर घर जाकर मिट्टी ली गई। कलश यात्रा प्राथमिक विद्यालय से निकल कर बगहवा गांव व चौराहा होते हुए स्कूल में समाप्त हुई। भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए शपथ दिलाई गई।
एसएसबी 43वीं वाहिनी खुनुवां कैंप के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया। इस दौरान बगहवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगाधर मिश्र, प्रधानाध्यापक रामराज चौधरी, अध्यापक राकेश चौधरी, राम निवास, ओम प्रकाश यादव, हंसराज, प्रमोद गिरी, सुनील मिश्र, चैतू पाल, विनोद, एसएसबी के कांस्टेबल राकेश प्रसाद, अशोक कुमार, सुभाष कुमार, अभय कुमार आदि मौजूद रहे।