फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक घंटे में पूरा होता है 15 मिनट का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र से घोसियारी-बेलौहा बाजार को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर सड़क जर्जर होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क पूर्ण रूप से गड्ढे में तब्दील हो गई है। कई वर्ष से सड़क बदहाल है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों में बहुत आक्रोश है।
विज्ञापन


क्षेत्र ने कई बार सड़क को दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका। इसी मार्ग पर खेसरहा थाना और ब्लॉक व सामुदायिक अस्पताल स्थित है। इस मार्ग के लगभग 50 गांव के लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है। साथ ही खलीलाबाद, गोरखपुर, बांसी को जोड़ने वाला यह प्रमुख रास्ता भी है। इसी मार्ग पर कई साप्ताहिक बाजार और कई शिक्षण संस्थान भी हैं। फिर भी विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है, आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो जा रहे हैं।
घोसियारी निवासी ऑटो चालक रवि मिश्र ने कहा कि तहसील ब्लॉक थाना जाने का यह प्रमुख रास्ता है। सड़क खराब होने के कारण समय ज्यादा लगने के साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जा रहा है। विभाग को तुरंत इसे सही करना चाहिए। रिउना गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी लक्ष्मण सोनी का कहना है कि खलीलाबाद मंडी से कपड़ा लाते हैं, जहां पहले बेलौहा वहां 15 मिनट में पहुंच जाते थे। अब एक घंटा लग जा रहा है। बाइक पर कपड़ा लादकर लाने में बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रमसेवक ने कहा कि इसी मार्ग पर सरकारी अस्पताल व कई विद्यालय हैं। हजारों की संख्या में बच्चे रोज पढ़ने आते-जाते हैं। कई बार इस मार्ग पर गिरकर वह जख्मी भी हो जाते हैं। कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बंसी के अवर अभियंता मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि अभी इस मार्ग का एस्टीमेट स्वीकृत नहीं हो पाया है। स्टीमेट स्वीकृत होने के बाद ही टेंडर निकाला जा सकेगा। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें