फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फिजा में गूंजने लगी कलाम पाक की तिलावत

Wed, 13 Mar 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मुकद्दस रमजान माह का चांद दिखने के साथ ही क्षेत्र के मस्जिदों और लोगों के घरों में कलाम पाक की तिलावत और तरावीह की नमाज सोमवार की रात तथा से शुरू हो गई है। जो पूरे माह तक यानी जारी रहेगी। इधर मंगलवार को पहला रोजा भी लोगाें ने पूरा किया।
विज्ञापन


मंगलवार को लोगों ने मुकद्दस रमजान का पहला रोजा रखा और दिन भर अल्लाह की इबादत में गुजारा। हर तरफ रमजान की रौनक छा रही है। मस्जिदें रोजेदारों से गुलजार हो गईं और शाम को नमाज के बाद लोगों ने एक साथ इफ्तार किया। इसके बाद नगर सहित तहसील क्षेत्र के हल्लौर, भटगवा, हटवा, तिलगड़ीया, जमोतीया आदि स्थानों पर दौरा ए- कलाम पाक का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
दूसरी तरफ डुमरियागंज जामा मस्जिद, बैदौला बयारा, बसडीलिया, टिकरिया, औराताल, शिकाहरा कादीराबाद, बिथरिया, जगजाऊंवा ,वासा, लटिया फतेहपुर, बगाहवा आदि स्थानों पर मस्जिदों में लोगों ने पेश इमाम के पीछे खड़े होकर तरावीह की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें