फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काला नमक धान का बीज किसानों की पहली पसंद

Sat, 08 Jun 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार डुमरियागंज में खरीफ सीजन में विभिन्न प्रजातियों के धान बीज कृषि विभाग की ओर से भेजे गए हैं। इसमें किसान कालानमक धान अधिक पसंद कर रहे हैं। किसानों ने चार दिन के भीतर ही दो क्विंटल धान बीज खरीद लिया है। कार्यालय पर बीपीटी 5204 एफएस, सांभा सब, गोल्डेन, सरजू 52 तथा देव भोग तथा काला नमक-3 धान बीज उपलब्ध है। इस संबंध में कृषि अधिकारी डुमरियागंज संतोष कुमार यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा डिमांड काला नमक धान बीज की है। काला नमक धान बीज दो क्विंटल आया था, जो किसानो ने खरीद लिया है। काला नमक-3 धान बीज 240 किलो अभी उपलब्ध है। किसान औपचारिकता पूरी करके धान बीज की खरीदारी पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें