फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला नमक धान की नई प्रजाति के लिए शोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
काला नमक धान की नई प्रजाति के लिए शोध शुरू
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/मन्नीजोत। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के प्रक्षेत्र फॉर्म पर काला नमक धान की नई प्रजाति के अनुसंधान कार्य शुरू हुआ है। शोध में आनुवंशिक विकास, उत्पादकता पर पड़ने वाले जैविक एवं अजैविक प्रभाव, सुगंध संरक्षण एवं गुणात्मक पोषण वृद्धि के लिए शोध कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि शोध के लिए नर्सरी डालने का कार्य हो रहा है। यह अनुसंधान डॉ. मार्कंडेय सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तायुक्त प्रजातियों को विकसित करना, फसल की अवधि को कम करना, प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाना और मूल सुगंध को संरक्षित कर नई प्रजातियों को विकसित करना है। जिले के अलग-अलग स्थानों से चयनित 57 प्रजाति के परीक्षण का कार्य भी आरंभ हो गया है। परियोजना के मुख्य संरक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह कुलपति आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई प्रजाति किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें