संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालय की तरफ से संतकबीरनगर में मंगलवार को आयोजित मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की दो टीमों ने बाजी मारी। तीनों जिले के 48-48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
19 आयु के बालक वर्ग के मुकाबले में सिद्धार्थनगर ने प्रथम व बस्ती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में संतकबीरनगर ने प्रथम व सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
14 आयु बालिका वर्ग में सिद्धार्थनगर ने प्रथम व बस्ती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में संतकबीर नगर ने प्रथम स्थान व सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता से बच्चों का चयन प्रदेश स्तर के किया गया। कोच रत्नेश सिंह ने बताया कि जिले की चार टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खलेगी।