फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आभूषण की सफाई के नाम पर महिलाओं को ठगा

Fri, 05 May 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका थाने पर पहुंची ठगी की शिकार महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र में लक्षनपुर, उस्किया और रानीगंज सहित कई गांव में सोने और चांदी की सफाई के दौरान कुछ लोगों ने ग्रामीण महिलाओं से ठगी कर लिया। ठगी करने वाले लोग लगभग एक सप्ताह से क्षेत्र में सक्रिय हैं, इनमें अधिकांश महिलाएं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ठगों की हरकत जान उसकिया के लोगों ने एक महिला और एक पुरूष को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। जब इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई तो वह भी थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना को बताने लगे। उसकिया की शोभा, सोना देवी, गुडिय़ा, इन्द्रावती, रीना, रानीगंज की रुक्मिणी, लक्षनपुर की छाया, जयंती देवी, कलावती, किरण ने बताया कि उनके घर पर कुछ लोग आए और आभूषण की सफाई की बात कह अपने झांसे में ले लिया। पीतल, फूल के बर्तन, चांदी के पायल, बिछुआ आदि की सफाई तो तुरंत कर दिया। जबकि सोने का झाला, नाक की कील की सफाई अगले दिन करके देने की बात कही। ठगों ने बताया कि वह दूसरे गांव के कई लोगों के जेवरात साफ करने को लेकर जा रहे हैं। उन्हें भी यह जेवरात कल साफ करके देंगे। इन्हीं बातों यह लोग झांसे में आ गए और अपने जेवरात साफ करने को दे दिए। शुक्रवार को जब इन्हें पता चला कि थाने पर बैठाए गए हैं तो वह भी थाने पहुंच अपनी बात बताई।
इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि ग्रामीणों ने शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ा था। जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। लेकिन इनका किसी भी घटना से वास्ता नहीं था। महिलाएं आई थीं, लेकिन ठगी के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी हैं। सूचना के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें